गया, फरवरी 13 -- बांकेधाम मंदिर का छह साल के बाद रंग-रोगन शुरू किया गया है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। आपके अपना अखबार हिन्दुस्तान में बांकेधाम मंदिर का छह साल से नहीं हुआ रंग-रोगन शीर्षक से खबर प्रमुखता से छपी थी। खबर छपने के बाद वन विभाग के आदेश पर मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक हुई और मंदिर के साथ परिसर का रंग-रोगन कराने का निर्णय लिया गया। पाठक अवगत है कि 16 अगस्त 2020 को वन विभाग ने बांकेधाम पर्वतीय सूर्य एवं शिव मंदिर जीर्णोद्धार तथा निर्माण समिति को अपने अधीन कर लिया था। तब से आज तक मंदिर समिति वन विभाग के अधीन है। समिति की देखरेख वन विभाग के डीएफओ, रेंजर और फॉरेस्टर की निगरानी में होती है। लेकिन छह साल बीत जाने के बावजूद बांकेधाम पहाड़ पर अवस्थित शिव मंदिर, पार्वती मंदिर तथा और सूर्य मंदिर का ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.