बांकेगंज की भरिगवां के प्रधान सहित चार सचिवों को नोटिस
लखीमपुरखीरी, मई 21 -- विकास कार्यों में अनियमिता मिलने पर बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत भरिगवा के प्रधान सहित चार सचिवों को नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत गांव के ही भूराम व मानसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने की। इस पर जांच के लिए डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह व सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन विजय लक्ष्मी की टीम गठित की। टीम की जांच में अनियमितताएं मिली हैं। बताया जाता है कि भरिगवां ग्राम पंचायत के मजरा नौवाखेड़ा में आसाम रोड के किनारे रामचंद्र के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण के निरीक्षण में माप पुस्तिका में अंकित लंबाई के अनुसार निर्धारित लंबाई में ईंट चुनाई कार्य नहीं मिला। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों में अनियमितता पर पंचायत सचिव को नोटिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.