नवादा, अप्रैल 1 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हाथियों के झुंड की तलाश में पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन गोविन्दपुर के जंगलों में जारी है। सोमवार की रात व मंगलवार को टीम का गोविन्दपुर के सरकंडा इलाके में झारखंड से लगी कोडरमा के सतगावां सीमा के पास सर्च ऑपरेशन जारी रहा। वन विभाग के मुताबिक इस दौरान टीम को हाथियों के पद चिह्न व गोबर आदि के निशान मिले। जिससे उनकी उस इलाके में उपस्थिति का आभास तो हुआ। परंतु उनके दर्शन टीम को नहीं हुए। ये इलाका झारखंड के सतगावां से बिल्कुल सटा है। जिसके कारण टीम को इस बात की आशंका भी है कि हाथियों का झुंड सतगावां शिफ्ट कर सकता है। फिर भी हाथियों के दिखाई देने तक ऑपरेशन लगातार जारी है। सतगांवा में घरों के गिराने की खबर वहीं झारखंड के सतगावां से खबर आ रही है कि हाथियों द्वारा कुछ घरों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.