नवादा, मार्च 31 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा की रेस्क्यू टीम गोविन्दपुर पहुंच चुकी है। 11 सदस्यीय टीम सोमवार की दोपहर गोविन्दपुर पहुंची और यहां से जंगलों में कूचकर करने की तैयारी शुरू कर दी है। रेस्क्यू टीम गोविन्दपुर के जंगली व पहाड़ी इलाकों में छुपे हाथियों के संभावित झुंड को ढूंढकर इस इलाके से बाहर करेगी। ऑपरेशन गजराज के तहत इनका मिशन हाथियों के झुंड को बाहर निकाल कर झारखंड के जंगलों में भेजना होगा। अंधेरा होने पर इनका ऑपरेशन शुरू होगा। आमतौर पर हाथी उस वक्त गुफाओं व झाड़ियों से बाहर निकलते हैं। उस वक्त उनका लोकेशन पता करना आसान होता है। आखिरी बार 28 मार्च की शाम में हाथियों का झुंड गोविन्दपुर के सरकंडा स्थित पहाड़ियों व जंगलों के दर्रे में देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई लोकेशन नहीं मिला है। संभावना है क...