घाटशिला, अप्रैल 22 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की बांकी पंचायत के लुपुंगडीह गांव के समीप फुटबॉल मैदान के पास लगभग 2 लाख 14 हजार रुपये की लागत से कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण किया गया है। तीन माह पहले बने इस प्लांट को अब तक मुखिया को हैंडओवर नहीं किया गया है। इससे इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। इस संबंध में मुखिया ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पत्राचार किया गया है। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। मालूम हो कि इस प्लांट का मुख्य उद्देश्य गांवों से घर-घर कचरा इकट्ठा कर ट्रॉली के माध्यम से यहां जमा करना है। यह भी पढ़ें- वार्ड नंबर 12 में सफाई व्यवस्था बदहाल, पार्षद ने उठाया मुद्दा साथ ही, जिन गांवों में ये प्लांट बनाए गए हैं, उन्हें प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। लेकिन...