बांकीपुर से जेजेडी कैंडिडेट वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव कलेक्ट्रेट पहुंचे
पटना, जुलाई 14 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी उर्फ वीणा मांडवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जेजेडी के प्रमुख तेज प्रताप यादव मंगलवार को इस बारे में जानकारी लेने पटना के डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। नामांकन क्यों रद्द किया गया है, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से वीणा मानवी का नामांकन रद्द करने की पुष्टि कर दी है। वीणा मानवी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं, जिन्होंने हाल ही में जेजेडी जॉइन कर बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। इसके बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। कुल 14 उम्मीदवारों का पर्चा रद्द कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.