बांकीपुर सीट पर प्रत्याशी के ऐलान के बाद अब नितिन नवीन खुद आएंगे पटना, जीत की रणनीति पर मंथन
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 8 -- पटना की हॉट सीट मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक बंटी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब इस सीट पर जीत की रणनीति बनाने के लिए खुद नितिन नवीन पटना आएंगे। यह सीट बीजेपी के कब्जे में रही है तो जाहिर है ऐसे में यह भगवा पार्टी के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट है। खुद नितिन नवीन इस सीट से कई बार कमल खिला चुके हैं। नितिन नवीन के ही राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। 30 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। राजद ने इस सीट से रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। जनसुराज से खुद प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। इस बार यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। लिहाजा खुद नितिन नवीन पटना में आकर इस सीट पर जीत के लिए मंथन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.