बांकीपुर लड़ने को तैयार प्रशांत किशोर, कहा- भाजपा का किला तोड़ने को जो करना पड़े करेंगे
पटना, जून 26 -- जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार के पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में 40-45 साल का भारतीय जनता पार्टी (BJP) का किला तोड़ने के लिए जो करना पड़े, वो करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायकी छोड़ने के बाद बांकीपुर सीट खाली हुई थी, जिस पर आगामी महीनों में उपचुनाव होना है। पिछले बिहार चुनाव में बुरी तरह हारी पीके की जन सुराज पार्टी बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का पहले ही ऐलान कर चुकी है। अब प्रशांत किशोर ने संकेत दिए हैं कि यहां से वह खुद प्रत्याशी हो सकते हैं। पीके और उनकी पार्टी ने कई दिनों से बांकीपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। जन सुराज की ओर से लगातार अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ बैठकें हो रही हैं। प्रशांत किशोर भी बुद्धिजीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.