बांकीपुर में हार के बाद राजद में हाहाकार, प्रदेश से पंचायत तक सभी कमेटी भंग, नई टीम बनाएंगे तेजस्वी
पटना, अगस्त 6 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली शर्मनाक हार के बाद पार्टी में घमासान छिड़ गया है। इस बीच, राजद की प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर की सभी कमेटी को भंग कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव नई टीम बनाएंगे और नए सिरे से आरजेडी को खड़ा करेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के बीच जुबानी जंग से सियासत गर्माई हुई है। राजद ने प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी सांगठनिक इकाइयों के साथ ही सभी प्रकोष्ठ को भी भंग कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।बांकीपुर में राजद की जमानत जब्त हाल ही में पटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.