पटना, जुलाई 30 -- पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के दौरान बिहार में दर्ज मुकदमे सम्राट चौधरी सरकार द्वारा वापस लेने का आदेश जारी करने के बाद जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव समेत अन्य प्रदर्शनकारियों की रिहाई शुरू हो गई है। बांकीपुर सीट पर मतदान से कुछ घंटे पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आंदोलनकारियों की रिहाई के लिए रात में थैंक्यू कहा, लेकिन सरकार को या पुलिस को, यह साफ नहीं है। आंदोलन के दौरान उपद्रव और हिंसक प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार लोगों की रिहाई से तेजस्वी यादव का जोश बढ़ गया है। उन्होंने इसे छात्र और युवाओं की ताकत की जीत बताया है। तेजस्वी यादव ने बुधवार रात एक्स पर ट्वीट करके लिखा- 'छात्र आंदोलन क...