पटना, जुलाई 30 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को उपचुनाव के मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच ही सारा विवाद देखने को मिला। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच अलग-अलग बूथों पर कई बार भिड़ंत हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सुराज पर बोगस वोटिंग करने के आरोप भी लगाए। दूसरी ओर, झगड़ा फसाद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) दूर नजर आई। बांकीपुर में वोटिंग के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं के हंगामा या विवाद की खबर नहीं आई। पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक उपचुनाव के लिए वोट डाले गए। सुबह के समय मीठापुर और किदवईपुरी में जन सुराज और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस को बीच-बचाव कर मामला शांत कराना प...