बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, जन सुराज के कार्यकर्ता जीत तय मानकर जश्न के लिए जुटने लगे
पटना, अगस्त 3 -- पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के बीच जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 15वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 8,202 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक मिले रुझानों के अनुसार प्रशांत किशोर को 29,752 वोट, भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 21,550 वोट और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 6,755 वोट मिले हैं। शुरुआती राउंड से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि राजद मुख्य मुकाबले से बाहर नजर आ रही है। रुझानों के साथ ही जनसुराज के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। पटना स्थित मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.