बांकीपुर में नितिन नवीन ने बिहार बीजेपी की पूरी फौज उतार दी, गढ़ बचाने को फाइनल किया चुनावी प्लान
पटना, जुलाई 14 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने धुआंधार प्रचार की रणनीति बनाई है। इसके लिए बिहार बीजेपी की पूरी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने मंगलवार को पटना में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सभी नेताओं को अगले 15 दिनों तक बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार में जुट जाने को कहा गया है। बांकीपुर सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है। नितिन नवीन खुद यहां से 5 बार विधायक रहे। उपचुनाव में बीजेपी ने एक साधारण युवा कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुख्य मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता से है। बांकीपुर में 30 जुलाई को मतदान होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.