पटना, जुलाई 15 -- बांकीपुर उपचुनाव: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जहां एक तरफ राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब यह तय हो चुका है कि तेज प्रताप यादव की कैंडिडेट वीणा मानवी यह उपचुनाव नहीं लड़ सकेंगी। बांकीपुर के रण में अब तक वीणा मानवी समेत कुल 13 उम्मीदवारों का नामांकन अलग-अलग वजहों से रद्द हो चुका है। जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द किए जाने की वजह अब सामने आई है। निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से वीणा मानवी का नामांकन रद्द किए जाने को लेकर यह कहा जा रहा है कि ऐसा सिर्फ एक हस्ताक्षर की वजह से हुआ है। जी हां, बताया जा रहा है कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए वीणा मानवी ने जो नामांकन पत्र भरा था उसमें तय नियमों का पालन नहीं किया गया था। वीणा मानवी के नामांकन पत्र की जांच में एक हस्ताक्षर कम म...