बांकीपुर में चुनाव प्रचार का शोर थमा, 30 को मतदान; NDA ने पूरी ताकत झोंकी, प्रशांत किशोर और तेजस्वी का रोड शो
पटना, जुलाई 28 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम को थम गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एनडीए नेताओं ने आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। वहीं, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भी पूरा दमखम दिखाया। इसके अलावा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी रेखा गुप्ता के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रोड शो कर वोट मांगे। पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई गुरुवार को मतदान होगा, 3 अगस्त को मतगणना के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर सीट पर पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जेडीयू, लोजपा (रामविलास) समेत एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.