बांकीपुर में चर्चित कायस्थ चेहरों को अभिषेक बंटी ने पछाड़ा, नितिन नवीन ने साधारण कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाया
पटना, जुलाई 7 -- पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी के तौर पर अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी का नाम चौंकाने वाला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ बांकीपुर में पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को टिकट दिया है। अभिषेक बंटी कायस्थ जाति से आते हैं। बांकीपुर सीट पर इसी जाति के वोटर निर्णायक माने जाते हैं, खुद 5 बार विधायक रहे नितिन नवीन भी कायस्थ हैं। हालांकि, टिकट दावेदारों के रूप में उनका नाम चर्चा में नहीं था। अभिषेक ने अजय आलोक और नील रतन घोष जैसे बांकीपुर में बीजेपी के चर्चित कायस्थ चेहरों को भी टिकट की रेस में पछाड़ दिया। अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी पटना के बोरिंग रोड स्थित आनंदपुरी के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 38 साल है। वह भाजपा के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता माने जाते हैं। दो दशक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.