पटना, अगस्त 13 -- जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने हाल ही में बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। अब उन्होंने अपनी इस जीत की 'असली' वजह का खुलासा किया है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के बैनर तले हुए युवाओं के विरोध प्रदर्शन का फायदा सीधे तौर पर प्रशांत किशोर को मिला। जेन-जी समेत तमाम युवाओं ने पेपर-लीक की समस्या को लेकर बिहार में भी जोरदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद बिहार पुलिस ने उन पर खूब लाठियां भांजी। इसके बाद ही बांकीपुर का उपचुनाव हुआ जहां पीके बड़ी जीत हासिल करने में कमायाब रहे और पहली बार विधायक बने। उन्होंने स्पष्ट किया कि बांकीपुर में बीजेपी की हार का कारण युवाओं का असंतोष नहीं था, बल्कि इसके पीछे कोई और जिम्मेदार था।इनकी वजह से बांकीपुर हारी BJP? 'द...