पटना, अगस्त 3 -- Prashant Kishor Bankipur: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नितिन नवीन और उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के 31 साल के टर्म के दौरान भाजपा का मजबूत गढ़ बना बांकीपुर जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रशांत किशोर के हाथों दरकता दिख रहा है। बांकीपुर सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है, जिसमें प्रशांत किशोर ने पहले राउंड से भाजपा के कैंडिडेट नीरज सिन्हा को लगातार दबाकर रखा है। भाजपा को सिर्फ एक राउंड में जन सुराज से 17 ज्यादा वोट मिले, लेकिन कुल वोट में पहले राउंड से अब तक प्रशांत आगे चल रहे हैं और लगातार बढ़त को मजबूत कर जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। 31 राउंड की गिनती में 19 चक्रों की गणना यानी आधी से ज्यादा मतगणना हो चुकी है और जेएसपी के प्रशांत किशोर बीजेपी के नीरज सिन्हा से 11 हजार से अधिक वोट के अंतर से आगे चल रहे हैं। बांकीपुर सीट...