बांकीपुर जीतने पर पीके की तारीफ करने वाले शत्रुघ्न लालू-राबड़ी से मिले, बोले- RJD सुप्रीमो जननेता
पटना, अगस्त 9 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं। इससे पहले बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद शॉटगन ने पीके की जमकर तारीफ की थी और प्रशांत किशोर को कुशल युवा नेता कहा था। अब प्रशांत किशोर ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी भी मौजूद थीं और बिहारी बाबू ने दोनों की जमकर तारीफ भी की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे बात हुई। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद का स्वास्थ्य हाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी इस दौरान मौजूद रहीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। मुलाकात के बाद शत्रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.