पटना, जुलाई 31 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सनसनीखेज दावा किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच साइलेंट अंडरस्टैंडिंग है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने अपने लोगों को बूथ पर दूसरे प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) को वोट करने को कहा। उन्होंने इस चुनाव की तुलना दिल्ली और पश्चिम बंगाल के चुनावों से भी की। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था, रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने शुक्रवार को पटना स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा, "जिस तरह वामपंथियों ने वामपंथियों को ह...