बांकीपुर के चुनाव मैदान में एक लालू और नीतीश भी, स्क्रूटनी में 14 पर्चे रद्द, अब 26 कैंडिडेट बचे
पटना, जुलाई 14 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में नामांकन करने वाले 14 कैंडिडेट का पर्चा रद्द हो गया है। अब 26 कैंडिडेट मैदान में बचे हैं, जिनका नामाकंन पत्र चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 16 जुलाई है। जिन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र स्क्रूटनी में सही पाया गया है, उनमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार नाम के एक-एक निर्दलीय उम्मीदवार का भी नामांकन सही पाया गया है। तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी उर्फ वीणा मांडवी का नामांकन खारिज कर दिया गया है। पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर सोमवार को नामांकन का आखिरी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.