छपरा, जून 2 -- फोटो:20 - मंगलवार को छपरा में आयोजित बैठक को संबोधित करते जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर छपरा , एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को आयोजित जिला कार्यकारिणी व संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संगठन को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत वे विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- खुद बांकीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला नहीं कर पा रहे प्रशांत किशोर? बोले- कैंडिडेट जन सुराज तय करेगीबैठक में प्रमुख बिंदु छपरा के एक रिसॉर्ट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव मौजूदा सरकार के छह महीने के कार्यकाल पर जनमत संग्रह साबित होगा। उनके अनुसार विधान...