बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर करेंगे सभा फिर नामांकन, बीजेपी के नीरज सिन्हा भी भरेंगे पर्चा
प्रधान संवाददाता, जुलाई 13 -- पटना की बहुचर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। जाहिर है ऐसे में आज पटना में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी रहेंगी। एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को यानी आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। जन सुराज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर की सोमवार सुबह 10 बजे स्काउट एंड गाइड मैदान में सभा होगी। इसके बाद दिन में 11 बजे से नामांकन यात्रा की शुरुआत होगी। स्काउट एंड गाइड मैदान से कोतवाली थाना, डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलंबर होते हुए गांधी मैदान थाना के पास दोपहर 12 बजे नामांकन यात्रा पहुंचेगी और कारगिल चौक से कलेक्ट्रेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.