बांकीपुर उपचुनाव : अब मतगणना की बारी, पटना में बोरिंग रोड समेत इन इलाकों में नहीं चलेंगी गाड़ियां
प्रधान संवाददाता, अगस्त 2 -- बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन कॉलेज में होगी। इसे लेकर बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड आदि इलाके में वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। तीन अगस्त को बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की ओर वाहनों के परिचालन प्रतिबंधित रहने की व्यवस्था मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगी।बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज की ओर एवं मोहनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग में वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसी प्रकार बोरिंग रोड में पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। बोरिंग रोड में राजापुर पुल से हड़ताली मोड़ तक किसी प्रकार के व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। इसी प्रकार शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से एएन कॉलेज दुर्गा मंदिर मोड़ तक सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना अभिकर्ता के वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.