बांकीपुर उपचुनावः भाजपा की अग्निपरीक्षा, नितिन नवीन की विरासत के दावेदार कौन? प्रशांत बढ़ाएंगे पारा
पटना, जुलाई 4 -- बांकीपुर उपचुनावः बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा चुने जाने के बाद इस्तीफे के कारण खाली हुई है। भाजपा की इस पारंपरिक सीट पर होने वाला यह उपचुनाव केवल एक विधायक चुनने का जरिया नहीं है, बल्कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की साख और उसकी सांगठनिक नीतियों की कड़ी अग्निपरीक्षा भी है। इस सीट पर राजद और जनसुराज भी उम्मीदवार देगा। जनसुराज से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा है। चुनावी कार्यक्रम जारी करने के बाद अब सभी की निगाहें उम्मीदवारों के चयन पर टिकी हैं। विपक्षी दल जहां इस गढ़ को ढाहने के लिए चक्रव्यूह रच रहे हैं, वहीं भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है, इस पर पार्टी नेताओं के साथ ही गठबंधन के दलों की भी नजरें टिकी हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.