बांकीपुर उपचुनाव: 10वीं के बाद सीधा ग्रेजुएशन! बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा के हलफनामे पर उठ रहे सवाल
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- बांकीपुर उपचुनाव बीजेपी के लिए नाक की लड़ाई है, क्योंकि यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है और पटना की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है। हालांकि, इस उपचुनाव में पार्टी के लिए मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी ने नामांकन भरने के एक दिन बाद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, तो पार्टी को 24 घंटे के भीतर कैंडिडेट बदलना पड़ा और अनन-फनन में नीरज कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया। नीरज के नाम के साथ पार्टी ने उम्मीदवार का जो बायोडेटा जारी किया, तो उस पर भी सवाल उठने लगे। अब एक नया विवाद नीरज कुमार के चुनावी हलफनामे को लेकर खड़ा होता दिख रहा है। दरअसल 13 जुलाई को नीरज कुमार ने पर्चा भरा और चुनाव आयोग के सामने चुनावी हलफनामा भी दाखिल किया। इस हलफनामे में नीरज ने अपनी शैक्षिणक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.