नई दिल्ली, जुलाई 13 -- बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। नामांकन दाखिल करने के साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को अपना हलफनामा सौंप दिया है। चुनाव के इस अहम पड़ाव पर हर किसी की नजर प्रत्याशी की सियासी साख के साथ-साथ उनकी माली हैसियत यानी घोषित संपत्ति पर भी टिकी हुई है। नामांकन के साथ ही नीरज कुमार ने अपनी चल-अचल संपत्ति, देनदारियों और अपनी शैक्षणिक योग्यता का पूरा लेखा-जोखा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। राजधानी पटना के पॉश इलाकों को समेटने वाली इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की कुल वेल्थ पर सबकी नजरें टिकी हैं। आइए जानते हैं कि बीजेपी के इस कद्दावर चेहरे के पास कितनी संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक, नीरज कुमार सिन्हा ...