गिरडीह, अप्रैल 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बांकीकला पंचायत के बाकीकला गांव स्थित बढ़ई टोला के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल का घनघोर संकट कायम हो गया है। उक्त टोला के ग्रामीणों को सुबह होते ही घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर पानी लाने के लिए डाढी या फिर नदी जाना पड़ता है। यह रोज की दिनचर्या है जिससे लोग परेशान हैं। बता दें कि उक्त टोला में 35 घरों में लगभग 300 आबादी है। इसके बाद भी उक्त टोला में पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बता दें कि उक्त टोला में हर घर नल-जल योजना के तहत दो बोरिंग हुई है, परंतु एक बोरिंग से पानी कम निकलता है जबकि दूसरी टंकी ड्राई हो चुकी है। यह भी पढ़ें- नल जल समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दिया आवेदन बढ़ई टोला में एक चापाकल है जो खराब पड़ा हुआ है।टोला में कुछ लोग पानी की व्यवस्था अपने स्तर से कर चुके है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.