शाहजहांपुर, मार्च 5 -- निगोही-संवाददाता। गाली-गलौज का विरोध करने पर रिटायर्ड सिपाही समेत तीन को बांका मारकर घायल कर दिया गया। नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला गांधीनगर निवासी विशाल ने बताया कि वह साथियों के साथ रंग खेल रहा था। मोहल्ले के दो युवक आए, गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विशाल और उसके ममेरे भाई रचित को पीटा और बांका मारकर घायल कर दिया। उधर, निगोही के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी रिटायर्ड सिपाही रामेश्वर दयाल ने बताया कि मोहल्ले का युवक रंग लगा रहा था। मेरे बेटे ने जब उसको रंग लगाया तो वह गाली देने लगा। रामेश्वर का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने बांका मारकर घायल कर दिया। विशाल और रामेश्वर ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.