मुंगेर, मई 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बांका जिले में पदस्थापित दो चिकित्सकों का स्थानांतरण मुंगेर जिले में किया है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन चिकित्सकों को जिले के तारापुर और हवेली खड़गपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूचना के मुताबिक, बांका के चानन (सुईया) स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार राज को अब मुंगेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुर में पदस्थापित किया गया है। वहीं, फुल्लीडूमर (बांका) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति सिंह का तबादला अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर में किया गया है। यह भी पढ़ें- स्...