बांका, अगस्त 23 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका के जदयू सांसद गिरिधारी यादव ने रविवार को बांका में प्रेस कांफ्रेंस कर बांका पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। सांसद ने कहा कि शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे बांका पुलिस एसपी के आदेश पर उनके देवघर और चांदन स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची। यह भी पढ़ें- Banka News: सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी उत्खनन में प्रिंस कंस्ट्रक्शन के संवेदक समेत चार पर प्राथमिकीपुलिस कार्रवाई का आरोप इसके अलावा उनके पैतृक गांव स्थित घर पर भी पुलिस गई थी। सांसद के मुताबिक पुलिस के पास कोई वारंट नहीं था। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने एसपी के आदेश पर कार्रवाई करने की बात कही। सांसद ने आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर उन्होंने बांका एसपी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। बाद में अपने लेटर प...