बांका, मार्च 27 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका के जदयू सांसद गिरधारी यादव पर पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने पार्टी की सदस्यता रद्द करने की आलाकमान से मांग की। जिलाध्यक्ष ने शंभूगंंज में प्रेस वार्ता के दौरान गुरुवार को उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव के पूर्व बांका के सभी 11 प्रखंड अध्यक्षों के साथ वे पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गिरधारी यादव को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग की थी। हालांकि मुख्यमंत्री ने परिस्थितियों का हवाला देते हुए प्रत्याशी बदलने से इनकार कर गया था। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित उम्मीदवार को ही जिताने का निर्देश दिया। इसके बाद पार्टी नेताओं ने अनुशासन का पालन करते हुए गिरधारी यादव को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजई बनाया। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.