बांका, मार्च 15 -- बांका। वरीय संवाददाता जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में शनिवार को सदर अस्पताल बांका में लेप्रोस्कोपी तकनीक से गॉलब्लैडर स्टोन का सफल ऑपरेशन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक तकनीक की मदद से यह सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की। ऑपरेशन टीम में डॉ. लक्ष्मण पंडित, डॉ. पवन कुमार झा, कुमार सौरव, कुमार शैलेश, नंदलाल पंडित, ओटी असिस्टेंट कुमार अमित तथा स्टाफ नर्स सीता और नीलम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका रही। सभी ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए ऑपरेशन को सफल बनाया। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.