बांका, जनवरी 24 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बांका सदर अस्पताल के कैंसर केंद्र में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे अब मरीजों को इलाज के लिए बाहर के बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। हाल ही में सदर अस्पताल के नए ओपीडी भवन के दूसरे तल पर कैंसर डे केयर सेंटर की शुरुआत कर दी गई है। फिलहाल डे केयर सेंटर में आधा दर्जन कर्मियों की तैनाती की गई है। गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जल्द ही स्टाफ की संख्या और बढ़ेगी। वर्तमान में कई कर्मी प्रशिक्षण में हैं, जिनके ट्रेनिंग पूरी करते ही यहां योगदान देने की संभावना है। सदर अस्पताल के कैंसर विभाग की दो टीम रोजाना मरीजों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। स्क्रीनिंग के दौरान ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण पाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.