बांका, जनवरी 16 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 (2025-2030) के तहत सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने की दिशा में बडा कदम उठाया गया है। इसके पहले फेज में बांका सहित राज्य के 11 जिला अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र (सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल) के रूप में विकसित एवं क्रियाशील किया जाएगा। इसके लिए बांका सदर अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अपग्रेड किया गया है। जिससे लोगों को बेहतर और विशिष्ट चिकित्सा सेवाएं मिल सके। यह योजना सरकार के सात निश्चय पार्ट 3 कार्यक्रम का हिस्सा है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने सिविल सर्जन-स सदस्य सचिव एवं जिला प्रबंधक को पत्र के जरिये आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कि चयनित स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसूति शल्य कक्ष की उपलब्धता, आवश्यक उपकरण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.