बांका, मई 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के सदर अस्पताल परिसर में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र आज जिले के कुपोषित बच्चों के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बनकर उभरा है। जहाँ जिले के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को यहां न केवल बेहतर इलाज मिल रहा है, बल्कि संतुलित आहार, उचित देखभाल और स्वस्थ वातावरण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यही कारण है कि, यह केंद्र जिले के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है।

पोषण पुनर्वास केंद्र की विशेषताएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस पोषण पुनर्वास केंद्र में जिले के 6 माह से लेकर 5 वर्ष तक के गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाता है। जहाँ बच्चों को न्यूनतम दो सप्ताह तक रखा जाता है, जबकि आवश्यकता पड़ने पर इलाज और पोषण देखभाल की अवधि एक माह तक बढ़ाई जाती है। इस दौर...