बांका, मई 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। ढाई कोस दूर मिले, टिकट की पहचान। स्टेशन पर क्यों आज भी, खाली है अरमान? प्रस्तुत पंक्तियां जिला मुख्यालय स्थित बांका जंक्शन के सुविधाओं हेतु फिलहाल उपयुक्त साबित हो रहा है। चूंकि दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बांका रेलवे स्टेशन पर अब तक आरक्षित टिकट काउंटर की व्यवस्था नहीं हो पाई है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि, स्टेशन से करीब ढाई किलोमीटर दूर अनुमंडल कार्यालय परिसर में रेलवे का अधिकृत आरक्षित टिकट काउंटर मौजूद है, लेकिन स्टेशन परिसर में इसकी सुविधा आज तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के बाहर अव्यवस्था से यात्रियों को परेशानी कई स्थानीय लोगों का कहना है कि, रेलवे प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की ओर कभी समुचित ध्यान ही...