बांका में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' से खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान
बांका, मार्च 19 -- बांका, जीतेन्द्र कुमार झा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समृद्धि यात्रा के दौरान बांका जिले में खेलों के लिए "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" स्थापित करने की घोषणा ने जिले के युवाओं और खिलाड़ियों में नई उम्मीद जगा दी है। अब तक संसाधनों और प्रशिक्षण की कमी से जूझ रहे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही जिले में बेहतर सुविधाएं मिलने की संभावना बन गई है। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा बुधवार को सीएनडी हाई स्कूल बौंसी के मैदान को चिन्हित कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया गया। प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत आधुनिक खेल मैदान, प्रशिक्षित कोच, जिम, फिटनेस सेंटर और खेल से जुड़ी वैज्ञानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को बाहर बड़े शहरों का रुख करने की मजबूरी कम होगी और आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.