भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर। बांका के चक्काडीह में शनिवार की देर शाम हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। घटना में संजीव, उसका भाई धर्मवीर और उसकी मां जख्मी हुए हैं। उन सभी का मायागंज स्थित अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि 30 अप्रैल के उनके परिवार में शादी थी। उसी रात पड़ोस में चोरी हो गई जिसके आरोप में उनके साथ मारपीट की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...