बांका, अप्रैल 5 -- बांका, निज संवाददाता। बांका में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह बांका जिला के निरीक्षी न्यायाधीश रितेश कुमार ने अपने दौरे के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी द्वारा तैयार सूची के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। साथ ही बांका के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से न्यायमूर्ति रितेश कुमार के हाथों पाठ्यसामग्री एवं पुस्तकें वितरित की गई। कार्यक्रमों के ...