बांका, मई 28 -- बांका, एक संवाददाता। बांका चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर जिले के व्यवसायियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने बांका जिले के विकास एवं व्यापारिक सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। श्री तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में हवाई अड्डा विकसित करने की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें- बांका में हवाई अड्डा विकसित करने व व्यवसायियों की सुरक्षा की मांगहवाई अड्डा विकास बांका में भी पूर्व से हवाई अड्डे की जमीन उपलब्ध है, लेकिन वह वर्तमान में अतिक्रमण का शिकार हो रही है। उन्होंने मांग की कि बांका के हवाई अड्डे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसका विकास कराया जाए, ताकि जिले के आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों को भी बेहतर आव...