बांका में हर माह 2000 से अधिक लोगों की हो रही कैंसर स्क्रीनिंग, औसतन दो मरीज मिल रहे कन्फर्म रोगी ।
बांका, मई 14 -- बांका,निज संवाददाता। बांका सदर अस्पताल में कैंसर की रोकथाम और शुरुआती पहचान को लेकर लगातार चलाए जा रहे स्क्रीनिंग अभियान का असर अब आंकड़ों में भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल में हर माह करीब 2000 से 2500 लोगों की कैंसर जांच की जा रही है, जिसमें ओरल, स्तन और सर्वाइकल कैंसर के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनका मुफ्त इलाज और दवा भी शुरू की जा रही है। अस्पताल परिसर में होमी भाभा कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के तत्वावधान में संचालित कैंसर विभाग लगातार गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कर रहा है।
मार्च माह के स्क्रीनिंग आंकड़े मार्च माह के स्क्रीनिंग आंकड़ों के अनुसार कुल 1684 लोगों की जांच की गई। इसमें ओरल कैंसर के लिए 1684 लोगों की स्क्रीनिंग हुई, जिनमें 25 संदिग्ध पाए गए। स्तन कैंसर की 637 जांच में 2 संदिग्ध मरीज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.