बांका में सांप के काटने से खगड़िया के युवक की मौत, पसरा मातम
खगडि़या, अगस्त 3 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के पिपरालतीफ गांव निवासी एक युवक की बांका जिले के जिलेबिया मोड़ पर सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र रजक के पुत्र पप्पू रजक के रूप में हुई है। बताया गया कि पप्पू कुछ दिन पहले जिलेबिया मोड़ स्थित एक होटल में काम करने गया था। मृतक के पिता राजेंद्र रजक ने बताया कि गत 2 अगस्त की सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उसके बेटे को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। सोमवार दोपहर खगड़िया सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.