पटना, जून 2 -- बिहार में मंगलवार को दो जांच एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। दो अभियुक्तों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। बांका में सर्वे अमीन आदित्य कुमार को 8500 रुपये घूस लेते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया। जमुई के झाझा थाना के चालक सिपाही जितेंद्र कुमार को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने 12 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। निगरानी ब्यूरो के अनुसार, बांका के चांदन अंचल कार्यालय में तैनात सर्वे अमीन आदित्य कुमार को उसके किराये के आवास से गिरफ्तार किया गया। आदित्य कुमार ने शिकायतकर्ता दिनेश मंडल से उनकी जमीन के सर्वे करने के समय मांगी गई रकम नहीं दिए जाने पर उस जमीन के कागजात में नाम, जाति, चौहद्दी, रकबा और खेसरा में जानबूझ कर त्रुटि अंकित कर दिया था। इन अशुद्धियों को सुध...