बांका, अप्रैल 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में शतरंज के विकास और नई प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से बांका जिला शतरंज संघ द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ गुरुवार को किया गया। इस शिविर का शुभारंभ कटोरिया प्रखंड स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल और आइडियल होली मिशन स्कूल में संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण शिविर के पहले ही दिन 70 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल पर काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं शिविर के उद्घाटन सत्र में बच्चों को शतरंज के मूलभूत नियमों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षकों ने बच्चों को बिसात की समझ, गोटियों की चाल, खेल की शुरुआती रणनीतियाँ और सरल अभ्यास मुकाबलों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- बांका में शतरंज को नई दिशा, तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण ...