बांका में वज्रपात से पांच लोगों की मौत, सात घायल
बांका, अगस्त 11 -- बांका जिले में मंगलवार दोपहर बाद तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुए वज्रपात में सात लोग घायल हो गए। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि गांवों में मातम पसरा हुआ है। घटना बौंसी व सुईया थाना क्षेत्र का है। हादसा खेत में कार्य करने के दौरान हुआ।वज्रपात की लगातार घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है। खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर अचानक मौसम बिगड़ने के कारण हादसे का शिकार हुए। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें。 यह भी पढ़ें- बिहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.