बांका में वज्रपात की घटना में एक किशोर की मौत, पांच अन्य जख्मी
बांका, जून 27 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत शनिवार दोपहर बाद बारिश के बीच हुए वज्रपात की तीन अलग-अलग घटना में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार धनकुंड थाना क्षेत्र स्थित सैनचक पंचायत के धर्मगारा बहियार में हुए वज्रपात की घटना में मियांगड़िया गांव निवासी बचनेश्वर यादव का पुत्र 16 वर्षीय मनीष कुमार अन्य ग्रामीणों के साथ मवेशी चरा रहा था । इसी दौरान बारिश के बीच हुए वज्रपात की घटना में मनीष सहित चंदर यादव (60) एवं कृति मंडल (45) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा तीनों को इलाज हेतु धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.