बांका, अप्रैल 12 -- बांका, निज संवाददाता। जिले के बांका टाउन थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के लॉटरी टिकट भी बरामद किए गए हैं,जिनकी बाजार में कुल कीमत लगभग 3400 रुपये बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को बांका थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति लॉटरी टिकट बेच रहा है,जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई ,पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से अलग-अलग सीरीज के कई लॉटरी टिकट बरामद किए गए। बरामद टिकटों में 'डियर सीगल' सीरीज के कई टिकट शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कुल 3400 रुपये मूल्य के टिकट जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी की पह...