बांका, मार्च 20 -- बांका, एक संवाददाता। दुर्गा मंदिर, बिजयनगर (बांका) के प्रांगण में गुरूवार को बांका रामनवमी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी कुमार महारथी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु नई समिति का गठन किया गया। गठित समिति में कुमार महारथी को अध्यक्ष, मयंक मिंकू को सचिव, आशुतोष झा उर्फ सन्नी को कोषाध्यक्ष, पप्पू यादव को कोषाध्यक्ष व मनीष सिंह परमार को उपाध्यक्ष तथा रजनीकांत को सहसचिव के रूप में चयनित किया गया। सभी पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का आग्रह किया गया। बैठक के दौरान आगामी रामनवमी शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.