बांका में बालू माफियाओं ने किया खनन टीम पर हमला, एक सिपाही घायल, विभाग का वाहन क्षतिग्रस्त
बांका, जून 11 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। बालू माफियाओं का तांडव रजौन थाना क्षेत्र में एक बार देखने को मिला। बेखौफ बालू माफियाओं के झुंड ने अपने बुलंद हौसले का परिचय देते हुए गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे बांका खनन विभाग के स्कॉर्पियो वाहन पर हमला बोल दिया। इस घटना में मनीष कुमार नामक एक जवान जख्मी भी हुआ है। हमलावरों ने बांस और लाठी से प्रहार कर न सिर्फ मनीष कुमार यादव नामक जवान की पिटाई कर दी बल्कि वाहन के पीछे का शीशा तोड़कर चूर-चूर कर दिया। इसकी जानकारी जब रजौन थाना पुलिस को मिली तो रजौन पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और खनन विभाग के अधिकारियों सहित वाहन को अपने संरक्षण में लेकर रजौन थाना पहुंची। यह भी पढ़ें- बांका में बालू माफियाओं ने किया खनन टीम पर हमला, एक सिपाही घायल, विभाग का वाहन क्षतिग्रस्तहमले की जानकारी बताया जा रहा है कि खन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.